अगले दो-तीन दिन में मॉनसून बोल देगा टाटा-बाय-बाय! सर्दियों का आगाज भी होगा जल्दी, जानिए मौसम का अलर्ट

नई दिल्ली: अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून की विदाई की पूरी संभावना है। आईएमडी के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान मॉनसून की विदाई देश के कुछ अन्य हिस्सों से हो सकती है। हालांकि इस दौरान भी राजधानी में बारिश की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी

4 1 8
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून की विदाई की पूरी संभावना है। आईएमडी के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान मॉनसून की विदाई देश के कुछ अन्य हिस्सों से हो सकती है। हालांकि इस दौरान भी राजधानी में बारिश की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी के आसार पांच और छह अक्टूबर को हैं। इस बारिश के साथ मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। यानी सर्दियों का आगाज इस बार जल्दी हो सकता है। यह बारिश मॉनसून की विदाई टालने वाली नहीं होगी।

इन राज्यों से विदा लेगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कुछ और हिस्सों से, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो सकती है। वहीं मॉनसून की विदाई के साथ पांच और छह अक्टूबर को बूंदाबांदी के आसार भी हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

दिल्ली में 11 दिनों से नहीं हुई बारिश

स्काईमेट के अनुसार, मॉनसून की विदाई के लिए माहौल तैयार हो गया है। दिल्ली (सफदरजंग) में बीते 11 दिनों से बारिश नहीं हुई है। तापमान अब बढ़ रहा है। 35 से 37 डिग्री के बीच बना रह सकता है। यह मॉनसून वापसी के संकेत हैं। मॉनसून की वापसी के समय हल्की बूंदाबांदी होना सामान्य बात है। इस बार भी 4 से 5 अक्टूबर को बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे मॉनसून की वापसी टलने वाली नहीं है।

हवा की दिशा में बदलाव, तेज धूप, दोपहर में हल्की हवा और नमी कम है। मॉनसून दिल्ली से 25 सितंबर को रुखसत होता है। लेकिन इसमें पांच दिन की देरी हो चुकी है। 2023 में मॉनसून 30 सितंबर को रुखसत हुआ था। मॉनसून की वापसी के बाद मौसम एक हफ्ते या दस दिनों के लिए गर्म और उमस भरा रहेगा। जब तक कि अक्टूबर के मध्य तक सर्दियों का असर शाम और रात में महसूस होना शुरू नहीं हो जाता है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

RG kar case: जूनियर डॉक्टरों ने राज्यभर में निकाला मशाल जुलूस, फिर हड़ताल पर जा सकते हैं डॉक्टर्स; पढ़ें क्या है पूरा मामला

राज्य ब्यूरो, स्वर्णिम भारत न्यूज़, कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दरिंदगी व सागर दत्त मेडिकल कॉलेज में जूनियर डाक्टरों व नर्सों की पिटाई की घटना के विरोध में वेस्ट बंगाल जूनियर डाक्टर्स फ्रंट के आह्वान पर रविवार शाम राज्यभर में मशा

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now